आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती…

12 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

पत्थलगांव: नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और सहायिका के कुल 22 रिक्त पदो में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना पत्थलगांव के अंतर्गत विभिन्न नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 08पद, मिनी कार्यकर्ता के 05पद और सहायिका के 09पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितम्बर 2020 रखी गई हैं। आवेदिकाओं की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक हैं। इच्छुक आवेदिकाओं को उसी ग्राम व वार्ड की निवासी होना अनिवार्य रहेगा। जिस ग्राम के आंगनबाड़ी के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। आवेदिकाओं को आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र केे नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास एवं सहायिका के पद के लिये शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *