सीबीएसई की दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के आवेदन पत्र सात सितंबर से भरे जाएंगे। सीबीएसई ने देश के सभी स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में सूचना भेज दी है। परीक्षा आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका 15 अक्तूबर तक है। इसके अलावा 16 से 31 अक्तूबर तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे।
सीबीएसई प्रबंधन ने स्कूल प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इन्हीं दिशा-निर्देशों के तहत ऑनलाइन क्लासरूम, परीक्षा से लेकर अन्य काम होंगे। छात्र और अभिभावकों को ऑनलाइन ही सभी डाक्यूंट स्कूल प्रबंधन को देने होंगे। आवेदन पत्र में माता, पिता या छात्र का नाम, जन्मतिथि की स्पेलिंग आदि सभी जांचकर भेजने होंगे।क्योंकि इस साल आवेदन में सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
सामान्य वर्ग के छात्रों को 1500 रुपये फीस
कंटेनमेंट जोन वाले छात्रों की परीक्षा पर समिति लेगी फैसला
कोरोना पॉजिटिव और कंटेनमेंट जोन के छात्रों की बाद में परीक्षा लेने के मुद्दे पर अगले हफ्ते सरकार नए दिशा-निर्देश जारी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नई एसओपी में ऐसे छात्रों की बाद में प्रवेश या वार्षिक परीक्षा कराने का प्रावधान किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिख कर दोबारा परीक्षा से संबंधित जानकारी मांगी है। दरअसल एनटीए ने दोबारा परीक्षा की घोषणा नहीं की है, जिससे छात्र असमंजस में हैं।
अधिकारी के मुताबिक, जेईई और नीट दोबारा कब और कैसे होगी इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ था। हालांकि अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षाओं को लेकर नई एसओपी में इसका प्रावधान कर दिया है। इसी हफ्ते सरकार की समिति की बैठक होगी, जिसमें फैसला होगा। उसी आधार दोबारा परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
