नई दिल्ली : शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा कंगना को हरामखोर कहे जाने के बाद से बवाल बढ़ गया है. हर कोई कंगना के समर्थन में आग आकर संजय राउत से माफी की मांग कर रहा है. वहीं कुछ लोग सीएम उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी निशाना साध रहे हैं. इस बीच अब कंगना ने संजय राउत पर पलटवार किया है. कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि इस देश की बेटी संजय राउत को माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा, संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है. मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है. मैं आज़ाद हूं.
कंगना रनौत का संजय राउत को जवाब, कहा- इस देश की बेटी आपको माफ नहीं करेगी
