जगदलपुर : कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का सतत मॉनीटरिंग होगी व्हाटसअप्प ग्रुप के माध्यम से

जगदलपुर 07 सितम्बर 2020

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रजत बंसल के निर्देश पर कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का सतत मॉनीटरिंग के लिए व्हटसअप्प ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में कोविड केयर सेंटर धरमपुरा, बकावंड में व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को जोड़ा गया है, साथ ही जो रोज मरीज आयंगे उनको भी इस ग्रुप में जोड़ा जाएगा।

इस व्हाटसअप्प ग्रुप का मुख्य उद्देश्य प्रतिदिन मरीजों की जो शिकायतें है वो इस ग्रुप में उनके द्वारा पोस्ट किये जाए, जिसका त्वरित निराकरण संबंधित अधिकारी-कर्मचारी द्वारा किया जाना है, सभी शिकायतों की सीधे मॉनीटरिंग जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का के द्वारा किया जायगा। कोविड केयर हॉस्पिटल में आने वाली प्रमुख शिकायतों में डॉक्टर रोज चेक अप करने नहीं आते, डॉक्टर जरूरत के समय फोन नहीं उठाते है, प्रतिदिन बाथरूम की सफाई नहीं होती, खाना लेट से एवं अच्छा नहीं दिया जाता, गरम पानी नहीं दिया जाता, बरामदे की सफाई नहीं होती है। इस ग्रुप के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निराकरण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *