जगदलपुर : कोविड-19 : जन जागरूकता एवं होम आइसोलेशन मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए सर्वेक्षण दल को सभी वार्डों में किया गया तैनात

जगदलपुर 07 सितम्बर 2020

कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार नगर निगम के द्वारा कोविड-19 के संबंध में जन जागरूकता एवं होम आइसोलेशन में उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए पुनः सर्वेक्षण दल को शहर के समस्त 48 वार्ड में तैनात किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नोवेल कोरोना वायरस के महामारी के रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 06 सितम्बर 2020 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बीमारी के कारगर उपाय करने हेतु जिला प्रशासन को आदेशित किया गया है। निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री बंसल द्वारा कोविड-19 के संबंध में जन जागरूकता एवं होम आइसोलेशन में उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों की मॉनीटरिंग हेतु जगदलपुर नगर निगम आयुक्त को आदेश दिए थे। इसके लिए नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल द्वारा शहर के 48 वार्ड को 08 जोन में बाँटकर सर्वे का कार्य करवाया जा रहा है जिसके लिए आठ जोन अधिकारी, सभी वार्ड के लिए वार्ड प्रभारी अधिकारी गठित किया गया है तथा सर्वेक्षण दल में सहायक शिक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानीन और पुलिस विभाग के आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी संबंधित वार्ड पार्षद के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्य को सम्पादित करेंगे तथा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की जानकारी प्रतिदिन नगर निगम कार्यालय में प्रभारी अधिकारी को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *