हाथियों का आतंक : घरों को तोड़ने के साथ ही फसलों को पंहुचा रहे है नुकसान

धमतरी। क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी प्रतिदिन लोगों के घरों को तोड़ने के साथ ही फसलों को नुकसान पंहुचा रहे है और बीती रात भी हाथियों ने पहाड़ी कोरवा बस्ती में जमकर उत्पात मचाया है। 23 हाथियों के दल ने पेंडारी में एक ग्रामीण के घर को तोड़ने के साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचाया है और एक मवेशी की जान भी ले ली है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में है। 23 हाथियों का दल क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय है और प्रतिदिन हाथी बस्ती में निकलकर उत्पात मचा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *