NCB की बड़ी कार्यवाही….ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार…NCB ने पूछताछ के बाद अरेस्ट करने का दिया निर्देश…

सुशांत केस में अब एक बड़ी खबर आ रही है। रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि ये गिरफ्तारी सुशांत की मौत मामले में सीधे तौर पर नहीं है, बल्कि ड्रग मामले में NCB की टीम ने गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस बात की जानकारी दे दी है। अब से कुछ देर बाद रिया चक्रवर्ती को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जायेगा, जहां उनकी कोरोना के अलावा अन्य सभी जांच किये जायेंगे।

ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती के तौर पर 10वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले 9 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आज लगातार चौथे दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *