पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता के घर घुसे चोर… ताला तोड़कर 30 लाख की चोरी

बिहार की राजधानी पटना में चोरों ने पुलिस को ठेंगा दिखाया है. अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ इलाके में स्थित एचआईजी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता बैधनाथ साहनी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने दिन दहाड़े 6 लाख 25 हजार कैश, सोने के कीमती गहनों के साथ 30 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.  चोर मंत्री जी के घर का ताला तोड़कर कमरे में घुसे और आलमारी में रखा 6 लाख 25 हजार रुपये कैश, सोने के जेवरात, कई अहम कागजात, कीमती सामान समेत 30 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

घटना के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री बैजनाथ सहनी ने बताया कि बीते शनिवार को वह अपने नाती के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने को लेकर उन्होंने बैंक से 7 लाख रुपए निकाले थे, जिसमें वह 75 हजार रुपए लेकर समस्तीपुर चले गए और बाकी की रकम उन्होंने अपने फ्लैट के ड्रॉर में रख दी थी.पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पूर्व मंत्री का कहना है कि वो अपने पुस्तैनी घर नाती के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने समस्तीपुर गए हुए थे. जिसकी भनक चोरों को लगी और चोरी की घटना को अंजाम दिया. अगमकुआं के एएसआई एसएन पांडेय का कहना है कि पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *