छत्तीसगढ़। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय प्रदेश के पहले फीवर क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय प्रदेश के पहले फीवर क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे। शुरुआती लक्षण के सभी मरीज समय से पहले ही चिन्हित किए जा सकेंगे।

फीवर क्लीनिक की शुरुआत रायपुर पश्चिम के दो वार्डों से होगी। सर्दी, जुकाम की तत्काल जांच की जाएगी। इस क्लीनिक से दवा भी दी जाएगी।  आपको बता छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण के रोजाना हजारों मामले सामने आने लगे हैं।

रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को 2545 नए मामले सामने आए हैं और 615 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 12 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में आज मिले 2545 नए कोरोना मरीजों में से रायपुर से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जाजंगीर सेचांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद से 48, सूरजपुर से 48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोंडागांव से 28, कवर्धा से 26, बलरामपुर से 25, जशपुर से 25, नारायणपुर से 25, कोरिया से 21, दंतेवाड़ा से 21, बस्तर से 20, बेमेतरा से 9, पेंड्रा से 9 और अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *