आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती

बलौदाबाजार: एकीकृत बाल विकास परियोजना भटगांव एवं बिलाईगढ़ के अंतर्गत संचालित ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 14 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।इच्छुक अभ्यर्थी केवल पंजीकृत डाक के जरिये उक्त तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। कार्यालय में सीधा आवेदक जमा नही कर सकतें हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग संजुला शर्मा ने बताया कि भटगांव परिक्षेत्र के अंतर्गत कुल 21 आंगनबाड़ी केन्द्रो में 25 पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये है। जिसमें सोहागपुर क्रमांक 2,पचपेड़ी, गगोरी 2,पेंड्रावन 3,बंदारी 2,गिरवानी 2,चुरेला 2,जमगहन 1एवं 3, नकटीडीह, घाना,खम्हरिया 1,सेमरिया,सोहागपुर 1,बेलाडुला, तेंदुदरहा,बिलासपुर 2,कोदवा 1, बम्हनपुरी 1,ओड़कानन 1,कोसमकुंडा 1 शामिल है।

उसी तरह बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत 19 आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 19 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिसमे दुम्हानी 2, डीपापारा(प), लुकापारा, पुर गांव 2,खुरसुला 1,सलिहा 1,बांसउकुली,पण्ड्रीपानी,छुईहा 1,बनाहिल,सेनाडुला,अमलड़िहा-2 धौराभाटा-2, धनसीर-1, मूडपार-1, मिरचीद 2, परसाडीह 1, सूतीउकुली 1, पवनी 1 के रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *