JEE Mains Result 2020: जेईई मेन्स का परिणाम घोषित….

JEE Mains Result 2020: जेईई मेन्स का रिजल्ट जारी हो गया है। जानकारी मिल रही है कि इस परीक्षा में 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। बता दें कि इसकी जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दी है। तेलंगाना राज्य के छात्रों ने प्राप्त किया सबसे ज्यादा 100 परसेंटाइल अंक जानकारी मिल रही है कि सबसे ज्यादा 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाला राज्य तेलंगाना बन गया है। तेलंगाना के 8 बच्चों ने 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। वहीं दिल्ली के 5, राजस्थान के 4, आंध्रप्रदेश के 3, हरियाणा के 2, गुजरात के एक और महाराष्ट्र के एक छात्र ने 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है

यहां चेक करें रिजल्ट बता दें कि जेईई मेन्स की परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 8.58 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों में से केवल 74 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए सेंटर पर पहुंचे थे। 1. पहले यहां क्लिक करें – JEE Mains Result 2020 2. फिर JEE Main result 2020 लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करें। आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *