दंतेवाड़ा । तेलम और टेटम के बीच मुख्य मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाया 5-5 KG का 2 टिफिन बम बरामद किया गया। वही, इसी बीच मुस्तैद जवानों और नक्सलियो के बीच गोलीबारी भी हुई है।
बता दे कि DRG के जवानों ने बरामद बम सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया है। नक्सलियों ने फोर्स को आता देख विस्फोट कर दिया, जिसके बाद मुस्तैद जवानों और नक्सलियों के बीच 5 मिनट तक गोलीबारी हुई। वही, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलो की ओर भाग निकले। इस दौरान किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं हैं। यह पूरा मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का हैं।
