आपको बता दें कि थाना मोहन नगर में चोरी के प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। तीनों आरोपी लॉकडाउन के दौरान रेकी के बाद ताला बंद घरों में ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इन आरोपियों में एक अपचारी बालक भी शामिल है। 2 आरोपियों के नाम सुरेंद्र यादव व ईश्वर यादव है।
दरअसल, चोरी नकबजनी के कुल 2 मामलों का खुलासा किया गया है। वहीं, चोरी के दौरान उपयोग की जाने वाली लोहे की रॉड को भी पुलिस ने जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपियों के दो मामले के कुल ₹1,25,000 सोना चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
