रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2438 नए मामले सामने आए हैं और 1138 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 25 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर से 106, बलौदाबाजार से 76, बालोद से 75, कवर्धा से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी से 56, सुकमा से 56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जशपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ से 26, कोंडागांव से 26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 09, मुंगेली से 02 और अन्य से 09 शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 58643 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 26421 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 518 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31002 मरीजों का उपचार जारी है।
आज कुल 2,227 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29,332 है।
