रविवार को आयोजित NEET परीक्षा के लिए बस से रवाना हुए छात्र…..

अंबिकापुर। सीतापुर ब्लॉक के NEET के छात्रों को पंजीयन के बाद आज 4 स्लीपर बसों के द्वारा  NEET एग्जाम सेंटर के लिए रवाना किया गया। NEET के इन अभ्यर्थियों को तहसीलदार और बीईओ की उपस्थिति में रायपुर, बिलासपुर और भिलाई के लिए रवाना किया गया है।

छात्रों और परिजनों को मिलाकर कुल 92 लोगों को मास्क और सैनेटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए  4 बसों में रवाना किया गया है।

बता दें कि रविवार 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पंहुचाने एवं वापस लाने के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *