सेक्स रैकेट के छापे में मची भगदड़….नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

लखनऊ 12 सितम्बर 2020. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली इलाके के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।

सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाएं और पुरुष को संबंध में पड़ताल की जा रही है। रात में इस मामले में पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एक महिला अपने मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी।

बताया गया कि यहां शहर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से महिलाएं व पुरुष आते रहते थे। सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम एसपी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सीओ संजय नाथ तिवारी की अगुआई में कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने वाले घर पर छापा मारा।

पुलिस फोर्स देखकर घर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं।

पूछताछ में पता चला कि यहां पर दूसरे शहरों से भी महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। सीओ सिटी ने बताया कि सभी की मेडिकल जांच कराई गई है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की थी,लेकिन कार्रवाई अब हो पाई है।

शहर के मोहल्ला गंगोत्रीनगर स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी इस पर मंगलवार को छापा मारकर पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। सेक्स रैकेट के तार कहां तक जुड़े हैं इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *