रिया-सुशान्त ड्रग्स मामले में बड़ी गिरफ्तारी, करनजीत को NCB ने किया गिरफ्तार

मुंबई:रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ड्रग मामले की तह तक पहुंच रही है. एनसीबी को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. इस मामले में  NCB ने करनजीत नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. ड्रग की दुनिया में लोग इसे केजी के नाम से पहचानते हैं. कैपरी और लिटिल हाइट्स में यह ड्रग्स सप्लाई करता था. सेम्युअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती को यह ड्रग्स सप्लाई करता था जो बाद में रिया और सुशान्त तक पहुंचती थी.

दूसरी तरफ एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने एक के बाद एक बड़े खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक रिया ने बयान में बड़ा खुलासा किया है कि वो और सारा अली खान एक सेम सोर्स से ड्रग्स खरीदती थी. सारा अली खान कई बार इस सोर्स से ड्रग्स बड खरीदा और रिया को भी बताया. इस सोर्स के बारे में कई जानकारी एनसीबी को मिली है. जल्द सारा को समन देकर अगले हफ्ते एनसीबी बुलाएगी. सूत्रों के मुताबिक एनसीबी ने इस सोर्स की धरपकड़ तेज कर दी है.

वहीं NCB की टीम ने अनुज केशवानी की निशानदेही पर आधा किलो गांजा बरामद किया है. NCB के सूत्रों की मानें तो अनुज ने अपने बयान में खुलासा किया है कि उसने सारा अली खान को गांजा पहुंचाया था. अनुज कई और ऐसे लोगों को जानता है जो बॉलीवुड से जुड़े है. अनुज से पूछताछ के आधार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े और लोगों की भी तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *