एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में CBI की टीम लगातार इस केस में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वही अब सुशांत के जिम ट्रेनर समी अहमद को पूछताछ के लिए बुलाया गया। समी अहमद से CBI की टीम फिलहाल पूछताछ कर रही है। बता दें, समी ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया था कि रिया सुशांत को दवाइयां देती थी।
स्टिंग में समी ने कहा था कि ‘सुशांत खुद कोई दवा नहीं लेते थे। रिया उन्हें दवाइयां देती थी।’ इसके साथ ही समी ने कहा था कि, ”सुशांत काफी मेहनती थे। मैंने सुशांत से एक जून को बात की थी। क्योंकि उन्हें मेरी मां का देहांत की खबर का पता चला था। उन्होंने मुझसे कहा था कि ”अगर किसी भी चीज की जरूरत हो तो तुम मेरे घर पर आ जाना” उन्होंने मुझसे मेरे पिता की देखभाल करने की बात कही थी। सुशांत मेरे और मेरी मां के काफी करीब थे। लेकिन मुझे दो हफ्तों के बाद ही उनके मौत की खबर सुनने को मिली। जिससे मैं काफी हैरान हो गया था।”
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि CBI एक बार फिर से सुशांत के ‘करीबी’ दोस्त संदीप सिंह को फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। बता दें, संदीप से एक दौर की पूछताछ हो चुकी है।
वही इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को NCB ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। रिया के अलावा NCB ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें, सूत्रों के मुताबिक रिया ने NCB के सामने कबूल किया है कि वो शौविक और सैमुअल के जरिए ड्रग्स मंगाती थीं।
फार्म हाउस पार्टी की होगी जांच- सूत्र
वही सुशांत की रहस्यमय मौत की जांच के साथ ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिशा सालियन की मौत पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई फिलहाल एक ‘फार्महाउस पार्टी’ की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक राजनेता की है। सूत्र आगे बताते हैं कि CBI यह पता लगा रही है कि कौन लोग उस पार्टी में शामिल हुए थे।
