पूर्व नेवी अफसर से मारपीट मामला: 6 आरोपियों को 24 घंटे में ही मिली जमानत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 62 साल के एक रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से पिटाई मामले में गिरफ्तार शिवसेना के 6 कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई है।

गौरतलब है कि आरोपियों को केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही समता नगर पुलिस स्टेशन से जमानत मिल गई, क्योंकि जिन धाराओं के तहत मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था वो जमानती अपराध के अंतर्गत आती हैं।

दरअसल मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात को दो मुख्य आरोपियों – शिवसेना शाखा के प्रमुखों कमलेश कदम और संजय मांजरे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और दंगे से संबंधित प्रावधानों के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन  अब 6 आरोपियों को जमानत मिल गई है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई।

उनके मुताबिक, ‘‘सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की। शर्मा की आंख में चोट लग गई और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।’’

मदन शर्मा के परिवार ने सुनाई ‘आपबीती’

रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए सनी ने घटना वाले दिन की पूरी कहानी बयां की और बताया कि किस तरह से ‘शिवसेना के गुंडों’ ने उसके पिता को बेरहमी से पीटा है। उसने बताया कि इस समय पिता की स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन डॉक्टरों का कहना है अंदरूनी जख्मों को ठीक होने में एक से दो महीने का समय लग जाएगा।

वहीं शर्मा की बेटी ने बताया कि किस तरह से एक व्हाट्सएप मैसेज के कारण उनके पिता पर हमला किया गया। उसने इस बात का भी उल्लेख किया कि उसके पिता द्वारा एक कार्टून फॉरवर्ड करने के बाद उन्हें 10-15 धमकी भरे कॉल किए गए। बेटी ने बताया कि पिता को बिना कोई हंगामा किए बेरहमी से पीटा गया। जबकि घटना के एक घंटे बाद पुलिसकर्मी कथित तौर पर मदन शर्मा को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *