रायपुर : एमसीआई में पंजीयन के लिए इस साल दिसम्बर तक नहीं लगेगा विलंब शुल्क

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए विलंब शुल्क न लेने के दिए थे निर्देश, एमसीआई ने जारी की सूचना

रायपुर. 16 सितम्बर 2020

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद (MCI – Chhattisgarh Medical Council) में पंजीयन के लिए मार्च-2020 में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेडिकल छात्र-छात्राओं से इस साल दिसम्बर तक विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए एमसीआई को इस वर्ष छात्रों से विलंब शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए थे। एमसीआई ने इस संबंध में सूचना आज जारी कर दी है।

एमसीआई द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण प्रदेश में 22 मार्च से 31 मई तक लॉक-डाउन लागू किया था। इसकी वजह से इस साल मार्च में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले डॉक्टरों को पंजीयन में देर हुई। पंजीयन के लिए विलंब शुल्क से राहत देते हुए उन्हें दो महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद अब एमसीआई ने विलंब शुल्क नहीं लेने का फैसला दिसम्बर-2020 तक बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *