रायपुर : ​​​​​​​भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

रायपुर, 16 सितम्बर 2020

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार श्री अभिषेक शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018), सहायक कलेक्टर सरगुजा को अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्री अबिनाश मिश्रा (2018) सहायक कलेक्टर बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, श्री देवेश कुमार ध्रुव (2018) सहायक कलेक्टर बिलासपुर को अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, श्री संबित मिश्रा (2018) सहायक कलेक्टर रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ और श्री चंद्रकांत वर्मा (2017) अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ जिला रायगढ़ को सहायक कलेक्टर जिला रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *