अक्षय कुमार ने फैंस को दी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’

नई दिल्ली:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को घोषणा की है कि उनकी आगामी ओटीटी रिलीज फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmmi Bomb) 9 नवंबर को दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज होगी. अक्षय ने ट्वीट किया, ‘इस दिवाली आपके घरों में ‘लक्ष्मी’ के साथ एक धमाकेदार ‘बॉम्ब’ भी आएगा. आ रही है लक्ष्मी बॉम्ब 9 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर.’ इसके साथ ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया है, जिसमें लक्ष्मण के लक्ष्मी तक के सफर को दिखाया गया है.

फिल्म की कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है. उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो इस साल अक्षय के पास एक के बाद एक कई फिल्में हैं. वहीं कियारा आडवाणी के बारे में बात करें तो कियारा ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Lakshmi Bomb) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ तो वहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में वह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) संग दिखाई देंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *