माँ बच्चे के दोहरे हत्याकांड से दहला गाँव…फरार पति पर हत्या का संदेह

बिलासपुर| मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के लगरा गांव में एक महिला और उसके दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर दी गई। मृतक महिला का नाम लता चंद्राकर है। उसका पति बसंत चंद्राकर घर से फरार है। पति पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। मुंगेली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच मे जुटी है। फास्टरपुर थाना क्षेत्र के लगरा में रहने वाला बसंत चंद्राकर अपनी पत्नी लता चंद्राकर और 2 साल के बच्चे के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। देर रात भी पड़ोस के लोगों ने दोनों के बीच झगड़े और चीखने- चील्लाने की आवाज सुनी थी। सुबह जब लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने मृत महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर से महिला और बच्चे की लाश मिली। महिला के पति पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। मुंगेली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। एडिशनल एसपी कमलेश्वर चंदेल तथा एसडीओपी तेजराम पटेल इस वक्त मौके पर मौजूद हैं और मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। महिला के पति की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *