रायपुर,चंगोराभाठा इलाके में युवती ने लगाई फांसी… इलाके में सनसनी

रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चंगोराभाठा इलाके में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती की लाश उसके घर के ही कमरे में लटकती हुई मिली है। मौके पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती घर में अकेली थी ,परिजन रायपुर से बाहर गए हुए थे।फिलहाल युवती का शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है। परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ भी ज़ारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *