सुशांत-दिशा की मौत के बीच में है एक बड़ा लिंक’, CBI के सामने पिठानी ने किया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की कथित आत्महत्या का मुद्दा अभी तक एक अनसुलझी गुत्थी बना हुआ है, हालांकि तीन बड़ी केंद्रीय एजेंसी दिन-रात एक कर परत-दर-परत मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। ताकि दोनों ही केस का सच दुनिया के सामने आ सके।

इसी बीच इन दोनों केस से जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के कथित करीबी माने जाने वाले सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि सुशांत को भी कथित तौर पर ‘अपनी हत्या का डर’ था।  सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को बताया है कि सुशांत ने अपनी जान के खतरे को लेकर आगाह किया था और दिशा सालियन की मौत की खबर सुनकर कहा था कि ‘मैं भी मारा जाऊंगा’। सिद्धार्थ ने केंद्रीय एजेंसी को यह भी बताया कि रिया कुछ ही समय बाद सुशांत के लैपटॉप और हार्ड ड्राइव को ‘लेकर चली’ गईं।

एम्स फोरेंसिक एक्सपर्ट से मिलेगी CBI टीम

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही CBI की टीम जल्द AIIMS के डॉक्टरों से मिलने वाली है। बता दें,  सूत्रों ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए CBI की टीम गुरुवार को एम्स फोरेंसिक एक्सपर्ट से मुलाकात करेगी।

हत्या के एंगल को खारिज नहीं करते हुए, एम्स पैनल ने पहले कहा था कि रिपोर्ट को आने में दो सप्ताह का समय लगेगा। पिछले हफ्ते, एम्स फॉरेंसिक के हेड डॉ सुधीर गुप्ता, जो फोरेंसिक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हत्या की संभावना की जांच की जानी चाहिए।

इससे पहले दिवंगत अभिनेता की बहन मीतू सिंह, सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव के साथ एम्स पैनल के तीन सदस्य 5 सितंबर को सीबीआई टीम के साथ सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर गए थे। सीबीआई की टीम को इमारत की छत के दृश्य रिकॉर्ड करते देखा गया था। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही CBI के अधिकारी एम्स की रिपोर्ट का आकलन करने के लिए अब दिल्ली जाएंगे।

हत्या के एंगल को खारिज नहीं किया गया था और यह सुझाव दिया गया था कि यह ‘प्लांटेड’ हो सकता है। CBI द्वारा अस्पताल से संपर्क करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी ऑटोप्सी रिपोर्ट के लिए AIIMS द्वारा फोरेंसिक विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *