रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के कई इलाकों में रेड

मुंबई:रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एनसीबी की टीमें मुम्बई के कई इलाकों में छापेमारी कर रही हैं. एनसीबी की टीम ड्रग सप्लायर करमजीत और सूर्यदीप के निशानदेही के बाद रेड करने पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी, बांद्रा और जुहू इलाके में एक साथ छापेमारी चल रही है.

एनसीबी अब तक इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सेमुअल रिमांडा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पूछताछ में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इनसे पूछताछ के बाद बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ है. रिया ने पूछताछ में सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी का नाम लिया था. एनसीबी की रडार पर 25 से अधिक बॉलीवुड सेलेब्स हैं.

अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को उन बड़े ड्रग पैडलर्स की तलाश है जो रिया, सारा को ड्रग्स देते थे. रिया चक्रवर्ती के ज्यादातर सम्पर्क के पैडर्ल्स गिरफ्तार हो चुके हैं. अब बारी है सारा अली खान (Sara Ali Khan) के ड्रग पैडलर की गिरफ्तारी होने की है. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत केस की छानबीन में ईडी, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  लगी हुई हैं. इस मामले की हर ऐंगल से जांच की जा रही है जिसमें अब कई बड़े सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *