क्या छत्तीसगढ़ में फिर होगा लॉकडाउन? कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बड़ी बात

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 73966 हो गई है।इनमें से 30611 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 37470 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।प्रदेश में 611 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी हैं

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। जिसके चलते सरकार की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया है।

मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं।आगे कहा कि भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदेश में भयावह स्थिति नहीं हैं। इलाज और सुविधाओं में कोई कमी नहीं है। बेड के लिए प्रर्याप्त व्यवस्था है।टेस्ट बढ़े हैं इसलिए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर मंत्री ने प्रदेश रिकवरी रेट को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में रिकार्ड दर से मरीज ठीक हो रहे हैं। जल्द ही प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य होगा।इस दौरान मंत्री चौबे ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से 6 हजार करोड़ रुपए लेना है। पैसा मिल जाए तो कोरोना की लड़ाई में हम जीत हासिल कर सकते।राज्य में फिर से लॉकडाउन की मांग पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि ट्रेनें, एयरपोर्ट सब खुले,ऐसे में यदि लॉकडाउन करने का कोई मतलब नहीं है। केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर हाथ खड़ा कर दिया है। देश कोरोना से जूझ रहा है और भाजपा देश में सात दिन का जन्मोत्सव मना रही है। पीएम मोदी को आत्म अवलोकन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *