रविशंकर विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कार्य किया स्थगित

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाओं के शेष बचे प्रश्नपत्र तथा सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने का आदेश जारी किया है।

कुलसचिव ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं केन्द्राध्यक्षों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। ज्ञातव्य है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाओं के शेष बचे प्रश्नपत्र तथा सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आज 17 सितंबर से उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण कार्य शुरू किया गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि कॉलेजों में उत्तर पुस्तिका वितरण का आज पहला दिन था। उत्तर पुस्तिकाएं लेने छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ गई। इस खबर को हमारे चैनल ibc24 ने प्रमुखता से दिखाई थी। कॉलेज प्रबंधन की ऐसी लापरवाही को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण कार्य को स्थगित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *