कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बाप-बेटी की लाश………

गरियाबंद: जिले के छुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल इलाके के एक गांव में पिता और बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला गोंदलाबहारा गांव का है, जहां बाप-बेटी की लाश कमरे में लटकी मिली है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की है, वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *