कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है और छह घायल हो गए है।हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है, जो घटना में मृत लोगों की पहचान में जुट गयी है।घटना कोंडागांव के एनएच 30 बनियागांव की है।देर शाम एक परिवार प्रसव पश्चात अपनी बुलेरो वाहन से घर जा रहा था। वाहन में ड्रायवर सहित करीब छह लोग सवार थे, तभी बनियागांव के पास सामने से आ रही दो मोटर सायकल से टक्कर हो गयी।हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों मोटर सायकल के परखच्चे उड़ गये।वहीं बुलेरो वाहन भी सड़क पर पलट गयी।आमने सामने की इस भिड़ंत में दो बाईक में सवार चार लोगोें की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।घटना में बुलेरो सवार दुधमुंहे सहित छह लोगों को हल्की चोट आयी है। साथ ही ड्रायवर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत… नवजात बच्ची सहित 6 लोग घायल
