दिशा सालियान केस में बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाए बडे़ आरोप

बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि इस मामले को लाख छिपाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन हम इसे छिपने नहीं देंगे. भगवान के घर मे देर है अंधेर नहीं और दूध का दूध और पानी का पानी होगा और पूरा देश देखेगा.

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर घमासान मचा है. देश में करण जौहर की पार्टी की जांच की मांग की जा रही है. अंडरवर्ल्ड ड्रग्स रैकेट का बॉलीवुड कनेक्शन सामने आ रहा है. DEA की रिपोर्ट से बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत भी मिस्ट्री बनी हुई है. बताया जाता है कि दिशा सालियान ने सुसाइड किया था.

वहीं, दिशा और सुशांत सिंह राजपूत के मौत को साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है कि कहीं ना कही दोनों के मामले में कनेक्शन जरुर है. तो आज न्यूज नेशन पर दिशा सालियान के बॉयफ्रेंड रोहन राय दिशा के साथ उस रात क्या हुआ. दिशा की मौत कैसे हुई इन सबका खुलासा करेंगे.

इस पूरे मामले में मुंबई नॉर्थ के बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने महाराष्ट्र सरकार पर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं. न्यूज नेशन के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा, ”दिशा मेरे संसदीय इलाके में रहती थी. पहले दिन से ये मामला शक के घेरे में है और मुंबई पुलिस पर शक के बादल पहले दिन से मंडरा रहे हैं. इस मामले को लाख छिपाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन हम इसे छिपने नहीं देंगे. भगवान के घर मे देर है अंधेर नहीं और दूध का दूध और पानी का पानी होगा और पूरा देश देखेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *