बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत मिस्ट्री बनी हुई है. बताया जाता है कि दिशा सालियान ने सुसाइड किया था. वहीं, दिशा और सुशांत सिंह राजपूत के मौत को साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है कि कहीं ना कही दोनों के मामले में कनेक्शन जरुर है.
आज हम खुलासा कर रहे हैं कि दिशा की मौत कैसे हुई. बता दें कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत के मामलों में शुरू से ही मुंबई पुलिस की भूमिका शक के घेरे में हैं. इस पूरे मामले में जिससे मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर कई और बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, दिशा सालियान के कॉल रिकॉर्ड मिले हैं.
दिशा सालियान की मौत 8 जून की रात को हुई थी, जबकि उनका फोन 17 जून तक एक्टिव था. सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिशा मामले की जांच कर रही पुलिस ने उनका मोबाइल फोन जांच के लिए फॉरेंसिक में क्यों नहीं भेजा. दिशा के फोन से कई इंटरनेट कॉल भी किए गए थे. इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल ये भी है कि दिशा की मौत के बाद 17 जून तक उनका मोबाइल फोन कौन इस्तेमाल कर रहा था.
