Ipl क्रिकेट सट्टेबाजी – रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही….7 लोगो के साथ 8 मोबाईल…10 करोड का सट्टापट्टी जप्त.

रायपुर- पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आपको बता दे कि IPL सट्टा के 7 मास्टर माइंड सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के कान्हा में सायबर सेल की टीम की दबिश से पहले आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें वापस रायपुर आते हुए 2 गाड़ियों में पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से लगभग 10 करोड़ से ज्यादा का सट्टापट्टी समेत 8 मोबाइल 1 कम्प्यूटर ,एक आई-20 व ईको कार बरामद की गई है। यह कार्यवाही सायबर सेल टीम की है। पुलिस आरोपियों को गिरफ़्तार कर पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *