रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज डॉ. एसएल आदिले का सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है। बता दें कि डॉ. एसएल आदिले पर पिछले महीने एक नर्सिंग काउंसलर ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत की थी। महिला काउंसलर की शिकायत के बाद मामले में एफआइआर दर्ज की गई थी। एफआइआर दर्ज होने के बाद से ही डॉ.आदिले मोबाइल फोन बंदकर शंकर नगर स्थित घर से गायब हो गए थे।पीड़ित महिला का आरोप है कि परीक्षा को लेकर उनका साल 2017 में डॉ.आदिले से संपर्क हुआ था। इस दौरान जब एक बार वह वर्ष जनवरी 2018 में किसी काम से रायपुर आई, तब डॉ.आदिले को कॉल किया था। इसके बाद डॉ. आदिले ने उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने घर ले गए थे, जहा उसका दुष्कर्म किया
दुष्कर्म व दवा खरीदी में गड़बडी के लगे थे आरोप, डॉ. आदिले की संविदा नियुक्ति समाप्त
