दलित युवती से ऊँची जाति के लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गला भी घोंटा

हाथरस: उत्तर प्रदेश में एक 19 साल की दलित युवती के साथ ऊंची जाति के चार लोगों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने की घटना प्रकाश में आई है. आरोपियों ने पीड़िता का गला घोंटने का भी प्रयास किया है. पीड़िता को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में ICU में एडमिट कराया गया है. हालांकि पीड़िता ने घटना के बाद के दिनों में पुलिस को अपना बयान रिकॉर्ड करा दिया था और उसने कहा कि 14 सितंबर को जब वह जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गई थी, तब ऊंची जाति के चार पुरुषों ने उसके साथ बलात्कार किया.

इससे पहले पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट के प्रावधानों के तहत संदीप के रूप में पहचाने गए एक आरोपी पर केस दर्ज किया है. आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने पुरानी दुश्मनी को लेकर लड़की को मारने का प्रयास किया था.

लड़की के बयान के बाद मंगलवार को प्राथमिकी में बलात्कार के आरोप जोड़े गए और तीन और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हाथरस के SP विक्रांत वीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, “एक और आरोपी को पकड़ लिया गया है और अन्य को भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *