हक्का नूडल्स खाकर भूल जाएंगे Maggi का स्वाद…..

चायनीज फूड हक्का नूडल्स रेसिपी (Chinese Food/ Hakka Noodles Recipe) : क्या आप सड़क किनारे वाले चटपटे हक्का नूडल्स को काफी मिस कर रहे हैं? तो क्यों ना आप घर पर ही मोमोज बनाते हैं? इसे बनाना बेहद आसान है. इन आसान कुकिंग टिप्स (Cooking Tips) के जरिए आप बड़ी आसानी से घर पर ही हक्का नूडल्स बना सकते हैं.

सामग्री

हक्का नूडल्स

तेल- 2 चम्मच

बारीक कटा प्याज- 1

बारीक कटी शिमला मिर्च- 1

रेड चिली सॉस- 1 चम्मच

सिरका- 1/2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

बारीक कटी गाजर- 1

सोया सॉस- 1 चम्मच

टोमैटो सॉस- 1 चम्मच

चायनीज फूड हक्का नूडल्स रेसिपी:

-हक्का नूडल्स बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालें.

-एक मिनट बाद सभी सब्जियां डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.

-सब्जियां पकने पर पैन में हक्का नूडल्स , सोया सॉस, टोमैटो सॉस, रेड चिली सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर और विनिगर डालकर मिलाएं. तेज आंच पर 2-3 मिनट पकाएं और सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *