देश में पिछले 24 घंटे में मिले 88,600 नए कोरोना संक्रमित मरीज, 1,124 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी ओर मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हालांकि राहत की खबर यह है कि देश में रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 88,600 नए मामले सामने आए और 1,124 मौतें हुईं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 88,600 नए मामले सामने आए और 1,124 मौतें हुईं। देश में कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,92,533 है जिसमें 9,56,402 सक्रिय मामले, 49,41,628 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 94,503 मौतें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *