रायगढ़ : मनेरगा अभिसरण से औषधीय पौधों को बढ़ावा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने औषधि पौधों के रोपण के लिए वन विभाग एवं कृषि विभाग को लिखा पत्र

रायगढ़, 27 सितम्बर 2020

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) अभिसरण से औषधीय पौधों के रोपण के लिए वन विभाग और कृषि विभाग को पत्र लिखा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने दोनों विभागों से आग्रह किया है कि वे वर्तमान वर्षा ऋतु के दौरान ही औषधीय पौधों के शीघ्रता से रोपण के लिए अपने-अपने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को आवश्यक समन्वय और इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित करें।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी ने वन और कृषि विभाग के सचिवों को पत्र के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पौधे बोर्ड द्वारा मनरेगा अभिसरण से औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए जारी संयुक्त दिशा-निर्देश भी साझा किया है। उन्होंने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मनरेगा, वन विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं के अभिसरण से औषधीय पौधों की महत्ता को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *