इंदौर में विदेशी लड़कियों से कराया जा रहा था देहव्यापार…..

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस ने गैर कानूनी रूप से विदेशी लड़कियों से जिस्मफरोशी कराने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 13 लड़कियों, जिसमें कुछ नाबालिग हैं, को रेस्क्यू किया है. पुलिस ने इस गिरोह के 10 सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

दरअसल, 21 सितंबर को मुंबई की दो मॉडल्स ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया था कि उन्हें काम के बहाने मुंबई से इंदौर बुलाया गया था. जहां उन्हें बाणगंगा इलाके के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया फिर कुछ युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था और उनका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए थे. इंदौर पुलिस ने मॉडल्स की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को दबोचने के लिए एक टीम गठित की. पुलिस ने नवीन ,कुलदीप, राजेन्द्र और एक महिला आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ये गिरोह बाहर से युवतियों को बुलाकर जिस्मफरोशी कराता है.

इसके साथ ही पुलिस को पता चला कि गिरोह की महिलाएं अपने एजेंट के जरिए बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से गरीब लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर यहां लेकर आती थीं. फिर उन्हें बंधक बनाकर जिस्मफरोशी में धकेल दिया जाता था. वीजा और पासपोर्ट न होने के कारण विदेशी लड़कियां अपने कमरे से बाहर नहीं निकल पाती थीं. पुलिस ने 9 बांग्लादेशी युवतियों को रेस्क्यू किया है. इनमें कुछ नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *