अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली पायल घोष ने PM मोदी से मांगा इंसाफ, ममता बनर्जी पर उठाए सवाल

मुंबई:बॉलीवुड की अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे. इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी. अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर इस मुद्दे को तूल दी है. पायल घोष ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इंसाफ दिलाने की मांग की है. इसके साथ ही अभिनेत्री में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सवाल खड़े किए हैं.

एक्ट्रेस पायल घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और पीएमओ इंड‍िया को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा है, ‘मैंने एक अपराधी के ख‍िलाफ मामला दर्ज किया है जो दूसरे लोग भी यही धारणा रखते हैं और मुझे ही लपेटे में लिया जा रहा है, मुझसे ही सवाल किए जा रहे हैं. जबकि आरोपी घर पर बैठकर आराम कर रहा है. क्या मुझे न्याय मिलेगा.’

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए भी सवाल खड़े किए हैं. वे लिखती हैं, ‘मैं कोलकाता के एक सबसे प्रतिष्ठ‍ित कॉलेज की स्टूडेंट रही हूं और मेरे पास कोई सपोर्ट नहीं है जो कोलकाता में रहते हों, जिसके पीछे कोई ड्रग पेडलर या सुसाइड के लिए उकसाने वाला छ‍िपा हो. तो फिर ये फर्क क्यों? ममता बनर्जी प्लीज जवाब दें मैडम.’

उल्लेखनीय है कि पायल घोष ने पिछले हफ्ते अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ आधिकारिक रूप से मीटू आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया कि कश्यप ने साल 2014 में उनके साथ यौन शोषण किया. इसके बाद बुधवार को अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई. एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *