सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग तेज, भूख हड़ताल पर बैठेंगे गणेश हिवारकर और अंकित आचार्य

सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई की जांच पर नाराजगी जताते हुए अभिनेता के दोस्तों ने इंसाफ की मांग को तेज कर दिया है। गणेश हिवारकर और अंकित आचार्य ने ऐलान किया है कि वो 2 अक्टूबर से 3 दिनों की भूख हड़ताल करने वाले हैं।

गणेश हिवारकर और अंकित आचार्य ने कहा कि हमलोग पहले दिन से ही सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले की जांच की मागं कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है की सीबीआई की तरफ से कोई अपडेट नहीं आ रही है, NCB अपना काम कर रही है। ड्रग्स कनेक्शन ढूंढ रही है ये अच्छी बात है , ED भी अपना काम कर रही है ये भी सही है , लेकिन हम लोग सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले की इंसाफ की मांग कर रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन कुछ दिनों से सीबीआई की तरफ से कोई अपडेट नहीं आ रही है। इसलिए हम दोनों 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के दिन से 3 दिनों की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ रहे है। गणेश और अंकित की कोशिश होगी कि वो राजघाट जाकर भूख हड़ताल कर सकें लेकिन अनुमति नहीं मिलीं तो वो मुंबई में DRDO के सामने बैठकर भूख हड़ताल करेंगे।

भूख हड़ताल के वेन्यू पर बात करते हुए सुशांत के दोस्तों ने कहा कि अभी हम कोशिश कर रहे है की दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल जाए ताकि हम राजघाट पर जा कर ये भूख हड़ताल कर सके।  अगर हमको दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलती तो हम मुंबई पुलिस से अनुमति लेंगे और DRDO गेस्ट हाउस के सामने ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे।  अगर ये भी नहीं होता तो अपने घर पर ही भूख हड़ताल करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी बस यही मांग है की सीबीआई सुशांत हत्या मामले पर हमको अपडेट दे , हमको इंसाफ दें।  हम मीडिया और जनता से भी अपील करते है की हमको सहयोग दे और अपनी अपनी जगहों पर ही इस भूख हड़ताल का सपोर्ट करिए।  साथ ही सुशांत की विसरा रिपोर्ट पर भी मामल चल रहा है इस पर भी सहायत करिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *