RPSC के इन पदों पर निकली भर्तियां, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से स्कूल लेक्चरर, असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, इंस्पेक्टर फैक्टरी और बॉयलरों, फिजियोथेरेपिस्ट और कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर परीक्षाओं की तारीखें चेक कर सकते है।

इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 नवंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा अजमेर और जयपुर में आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी RPSC ने दी है।

ये है तिथियां: 

फिजियोथेरेपिस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट 2018 : नवंबर 23

कृषि अनुसंधान अधिकारी : 24 नवंबर

इंस्पेक्टर फैक्टरी और बॉयलर स्क्रीनिंग टेस्ट : 25 नवंबर

लेक्चरर स्कूल परीक्षा : 14 से 18 दिसंबर

असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट 2020 : 21 दिसंबर

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS) परीक्षा 2018 के लिए 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक इंटरव्यू आयोजित करेगा। RPSC 560 उम्मीदवारों के इंटरव्यू करेगा। ऐसे करें चेक: स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2020 का शेड्यूल परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *