Jio vs BSNL vs Airtel: 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग वाले सबसे सस्ते और बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान

नई दिल्ली
ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। इसी बीच सरकारी कंपनी BSNL ने रविवार को अपने कुछ नए फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स को भी लॉन्च कर दिया है। इन प्लान्स के साथ बीएसएनएल की कोशिश है कि वह Airtel Xstream Fiber और Reliance JioFiber को कड़ी टक्कर दे सके। यूजर्स की जहां तक बात है तो उन्हें उन प्लान्स की तलाश है, जिनमें कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं। इसीलिए यहां हम आपको इन तीनों सर्विस प्रोवाइडर्स के बेस्ट बेनिफिट वाले सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। ये प्लान फ्री कॉलिंग और 3300GB डेटा के साथ आते हैं।

बीएसएनएल का 449 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान का नाम ‘Fiber Basic’ है। इस प्लान में कंपनी 30Mbps की डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड के साथ 3.3TB (3300GB) डेटा ऑफर कर रही है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 2Mbps हो जाती है। प्लान की एक और खास बात है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी मिलता है। इस सर्विस के लिए यूजर्स को 500 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा।

जियो फाइबर का 399 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्लान कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च हुआ है। ‘Bronze’ नाम के इस प्लान में बीएसएनएल वाले प्लान की तरह ही 30Mbps की डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड मिलती है। प्लान में यूजर्स को कुल 3.3TB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इस प्लान की स्पीड 1Mbps हो जाती है। कंपनी यूजर्स से 1000 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ड भी लेती है।

एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर का 499 रुपये वाल प्लान
एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के इस प्लान का नाम ‘Unlimited’ है। इस प्लान में ही 3.3TB डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, एयरटेल का यह प्लान 40Mbps की अपलोडिंग और डाउनलोडिंग स्पीड के साथ आता है। प्लान की खासियत है कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ कई ओटीटी सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। कंपनी अपने यूजर्स 1000 रुपये रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज के तौर पर ले रही है। हालांकि, अगर इस प्लान को यूजर 3, 6 या 12 महीने के लिए सब्सक्राइब कराते हैं, तो उन्हें कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *