नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर गीतकार अभिलाष…..

बॉलीवुड जगत के लिए 2020 बहुत ही बुरा बीत रहा है। कई बड़े दिग्गजों ने इस वर्ष अपनी जान से हाथ धो चुके है। इंडस्ट्री के फेमस लिरिसिस्ट अभिलाष ने अब इस दुनिया को अलविदा बोल दिया है। अभिलाष मशहूर प्रार्थना ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के लिए विशेष रूप से चर्चाओं में आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिलाष ने रविवार की रात को अपनी अंतिम सांस ली है। गीतकार का देहांत कैंसर के चलते हुआ है। अभिलाष लंबे वक़्त से कैंसर से पीड़ित थे। खबरे के मुताबिक मार्च में उन्होंने पेट के एक ट्यूमर का ऑपरेशन कराया था।

अब रात को गोरेगांव पूर्व के शिव धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी और दामाद बैंगलोर में रहते हैं। अभिलाष ने बॉलीवुड को एक से एक नायाब गाने पेश किए हैं। इतनी शक्ति हमें देना दाता’ गीत के अतिरिक्त अभिलाष जी के लिखे सांझ भई घर आजा (लता), आज की रात न जा (लता), वो जो ख़त मुहब्बत में (ऊषा), तुम्हारी याद के सागर में (ऊषा), संसार है इक नदिया (मुकेश), तेरे बिन सूना मेरे मन का मंदिर (येसुदास) आदि गाने पेश किए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि  अभिलाष ने कई टीवी धारावाहिको़ं की स्क्रिप्ट लिखी है।अदालत, धूप छाँव, दुनिया रंग रंगीली, अनुभव, संसार, चित्रहार, रंगोली और ॐ नमो शिवाय जैसे अनेक लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिलाष ने अपनी क़लम की छाप छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *