मुंगेली : शासकीय शालाओं में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लेने के सख्त निर्देश

मुंगेली 28 सितम्बर 2020

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज यहां बताया कि जिले के कुछ शासकीय शालाओं के विद्यार्थियों से शाला में प्रवेश के दौरान स्थानीय निधियां जैसे- ए.एफ, पी.बी.एफ, स्काउट, रेड क्रास, शाला विकास के रूप में शुल्क लिया जा रहा है, जो अनुचित है। उन्होने शासकीय शालाओं में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लेने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि वर्तमान में समस्त शिक्षण संस्थान बंद है। अतः उन्होने किसी भी छात्र से शिक्षण संस्थान बंद रहते तक कोई शुल्क नही लिया जाएं। उन्होने जिले में संचालित समस्त शासकीय शालाओं में विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *