सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में एक के बाद एक कई बड़े सितारों के नाम सामने आए। एक तरफ जहां रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई तो वहीं हाल ही में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया। एनसीबी ने हाल ही में इन सभी अभिनेत्रियों से पूछताछ की जिन में अभिनेत्रियों ने अपनी बात एनसीबी के सामने रखी। इस बीच दीपिका पादुकोण की चैट्स से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसका सीधा कनेक्शन एनसीबी को दिए जवाबों से है।
शनिवार को जब दीपिका पादुकोण एनसीबी के दफ्तर में हाजिर हुईं तो एनसीबी ने दीपिका से सबसे पहले वही सवाल पूछ लिया जो एक्ट्रेस ने 2017 की अपनी ड्रग्स चैट में लिखा था। एनसीबी ने दीपिका से पूछा, ‘माल क्या है ?’ दीपिका ने एनसीबी को इसका जवाब देते हुए कहा, “हम सिगरेट को ‘माल’ कहते हैं और हां मैंने पूछा था- माल है क्या, लेकिन ये माल वो नहीं है जो आप लोग समझ रहे हैं।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने एनसीबी से कहा, ‘माल… सिगरेट का हमारा कोड वर्ड है।’
एनसीबी ने माल के अलावा दीपिका पादुकोण से ये भी पूछा कि हैश क्या है? याद दिला दें कि हैश भी दीपिका की सामने आए चैट्स का ही हिस्सा था। दीपिका ने इसका भी जवाब दिया और कहा, ‘माल… हम लोग सिगरेट को कहते हैं और हैश और वीड… टाइप्स ऑफ सिगरेट को, यानी अलग-अलग ब्रैन्ड के सिगरेट को।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने भी जवाब पर ही सवाल दागते हुए पूछा कि ये हैश और वीड अलग-अलग ब्रैंड के सिगरेट कैसे हो सकते हैं? दीपिका ने इस सवाल का जवाब भी बड़ी बखूबी से देते हुए कहा, ‘हैश हम पतली सिगरेट को कहते हैं और वीड मोटी सिगरेट को।’ दीपिका ने एनसीबी को साफ साफ कह दिया, ‘हम सिगरेट पीते हैं लेकिन वो ड्रग्स नहीं है।’
बताया जा रहा है कि दीपिका ने एनसीबी से अपने कोड वर्ड्स की सफाई देते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में भी आपस में बातचीत के दौरान हम बहुत सारे कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। दीपिका ने एनसीबी को कुछ और भी ऐसे ही कोड वर्ड्स बताए। दीपिका ने कहा कि हम बातचीत में पनीर और क्विकी एंड मैरिज कोड वर्ड का भी इस्तेमाल करते हैं।
दीपिका ने इन दोनों का मतलब भी बताते हुए कहा, ‘पनीर का इस्तेमाल हम उन लोगों के लिए करते हैं, जो बहुत दुबले पतले होते हैं। वहीं दूसरा कोड वर्ड लॉन्ग एंड शर्ट रिलेशनशिप के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्विकी मतलब शॉर्ट रिलेशन, मैरिज मतलब लॉन्ग रिलेशनशिप।’ गौरतलब है कि दीपिका के अलावा करिश्मा प्रकाश ने भी एनसीबी को यही बात कही थीं।
याद दिला दें कि इस बातचीत के बाद एक बात तो साफ है कि फिलहाल में एनसीबी के पास सिर्फ यही चैट्स हैं जिनके दम पर वो इन अभिनेत्रियों से पूछताछ कर रही है। वहीं अगर इन चैट्स को लेकर दीपिका और करिश्मा की ओर से ऐसे दावे कर दिए गए, जो सही साबित हो गए तो एनसीबी के पास और कोई सबूत नहीं रह जाएगा।
