ओडीएफ़ प्लस कैटेगरी में छत्तीसगढ़ को मिला देश में दूसरा स्थान, मंत्री सिंहदेव ने पूरी टीम को दी बधाई

2 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित

रायपुर. स्वच्छता के मामलों में छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ओडीएफ़ प्लस कैटेगरी में छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान मिला है. इस बड़ी उपलब्धि के लिए मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी टीम को बधाई दी है. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 8 अगस्त से 15 अगस्त 2020 तक चलाए गए गंदगी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ने 65 गांव ओडीएफ घोषित किए हैं. सर्वाधिक ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने की केटेगरी में छत्तीसगढ़ राज्य को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 191 वर्षगांठ को स्वच्छ भारत दिवस के रुप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य को केंद्रीय मंत्री जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति के चलते इस समारोह का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा. विदित है कि 1 अप्रैल 2020 से स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की गई है. इसके अंतर्गत का स्थाई ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य कर सभी गांव को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाएगा. गांव के लिए भारत सरकार ने निर्धारित किए हैं. इसमें खुले में शौच मुक्त गांव स्थित सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता और सभी स्कूल आंगनबाड़ी पंचायत भवन में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था कूड़ा करकट एवं सार्वजनिक स्थलों पर पानी का जमाव ना होना स्वच्छता का व्यापक प्रचार-प्रसार आदि सम्मिलित है. इन मापदंडों को पूरा करते हुए 65 गांव को ओडीएफ घोषित किया गया है. कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति में भी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के इस प्रकार के प्रदर्शन ने सराहनीय है. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस-1 में भी छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी रहा है. स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 174 करोड वर्ल्ड बैंक की परफॉर्मेंस ग्रांट भी वर्ष 2018-2019 में प्राप्त हुई थी और इस साल भी 68 करोड़ की परफॉर्मेंस ग्रांट राज्य को प्राप्त हुई है. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य, जिला, ब्लाक और ग्राम की पूरी टीम एवं सभी ग्रामीणों को बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *