AIIMS की पैनल ने CBI को सौंपी सुशांत सिंह राजपूत मामले की फाइल

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में AIIMS के मैडिकल पैनल के डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट CBI को सौंप दी है. खबरों की मानें तो बीते कल एक बैठक की गई. इस बैठक के बाद डॉक्टरों के पैनल ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपी. बता दें कि यह बैठक फॉरेंसिक, सीबाआई, एम्स और एक्सपर्ट टीम्स के बीच हुई थी. हालांकि मीटिंग में क्या हुआ ये साफ नहीं है और ना ही अभी तक इसपर किसी तरह की टिप्पणी की गई है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर 14 जून को मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस द्वारा इस घटना के आत्महत्या बताया गया वहीं काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह आत्महत्या भी हो सकती है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की मजंरी के साथ ही सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई. इस बारे में सीबीआई का कहना है कि वह सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि SSR के आत्महत्या को मर्डर में बदलने के लिए CBI द्वारा निर्णय लेने में हो रही देरी से निराश हूं. एम्स टीम का हिस्सा रह चुके एक डॉक्टर ने काफी पहले मुझे बताया था कि मेरे द्वारा भेजी गई तस्वीरें 200 प्रतिशत सही हैं और सुशांत की मौत गला घोंटने से हुई थी. यह आत्महत्या नहीं थी. इन्होंने यहां तक कहा कि सुशांत मामले में जांच कर रही पैनल के एक सदस्य डॉक्टर ने उनसे निष्कर्ष भी साझा किया था.

इस बाबत एम्स फॉरेंसिक टीम के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा है कि अभी तक सीबीआई को कोई निष्कर्ष नहीं मिला है. अभी अंतिम बैठक करनी बाकी है. इस कारण अभी किसी प्रकार की निर्णायक राय नहीं बनाई जा सकती है. हमारी राय साक्ष्यों पर आधारित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *