नई दिल्ली: election comission of india ने मध्य प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों में विधानसभा की 56 और एक लोकसभा सीट के चुनाव का ऐलान कर दिया है. संसदीय सीट के लिए यह उपचुनाव By-poll बिहार की एक सीट पर 7 नवंबर को होगा. वहीं, इसी तारीख को मणिपुर विधानसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव होगा.
ECI के मुताबिक, 54 विधानसभा सीटों के उपचुनाव By-poll 3 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी. जबकि पश्चिम बंगाल की 7 सीटों के लिए चुनाव घोषित नहीं किया गया है. विधानसभा सीटों के लिए जिन राज्यों में उपचुनाव होने हैं, उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में होने हैं.
पश्चिम बंगाल की इन सात सीटों पर नहीं होगा चुनाव
ECI ने उपचुनावों की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है, उनमें 74 रंगापारा, 108 सिबसागर, 106 कुट्टनद, 117 चवारा, 10 तिरुवोटियूर. 46 गुडियाट्टम (एससी) और 13 फलकटा (एससी)
हैं.
