कृषि बिल: राजभवन के बाहर धरने पर बैठे पीसीसी चीफ समेत कई कांग्रेसी

रायपुर। संसद से पारित कृषि बिलों को लेकर राजधानी रायपुर में कांग्रेस आज पैदल मार्च कर रही है. राजीव भवन से पैदल मार्च कर राजभवन पहुंच गए हैं, जहां बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल अनुसुईया उईके को ज्ञापन सौंपेंगे. कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार द्वारा नए कृषि कानून से किसानों को नुकसान होगा और पूरी मंडी व्यवस्था, समर्थन मूल्य आदि खत्म हो जाएगा। यह कानून उद्योगपतियों को बढ़ावा देने वाले हैं।जानकारी के अनुसार कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलेगा हैं. इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा, शैलेष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *